![]() |
| पौड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार आरोपी |
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी में 02 आरोपी गिरफ्तार, 10 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर बरामद
चेकिंग अभियान में बड़ी बरामदगी
थाना रिखणीखाल पुलिस ने चेकिंग के दौरान राधेश्याम निवासी मल्ली कोटद्वार को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। अभियुक्त के कब्जे से 08 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 02 पेटी बीयर बरामद की गई।
बरामद शराब में शामिल हैं—
Solmate: 22 बोतल, 23 हाफ, 36 पव्वे
Mc Dowells: 22 बोतल, 18 हाफ, 43 पव्वे
Royal Stag: 06 बोतल
Royal Challenge: 08 हाफ
Old Monk: 06 हाफ, 06 क्वार्टर
Kingfisher Beer: 42 केन
वहीं, कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा अभियुक्त मातबर सिंह निवासी पाबो को 15 बोतल रॉयल स्टैग क्लासिक व्हिस्की एवं 52 पव्वे सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया।
ये भी देखें: गणतंत्र दिवस 2026: देहरादून में सूचना विभाग की झांकी लगातार तीसरी बार प्रथम
आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थानों में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
राधेश्याम पुत्र रघुनाथ सिंह, निवासी ग्राम सनेह, मल्ली कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल
मातबर सिंह (उम्र 59 वर्ष) पुत्र भागचंद सिंह, निवासी पाबो, जनपद पौड़ी गढ़वाल
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 01/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम (थाना रिखणीखाल)
मु0अ0सं0 05/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम (कोतवाली पौड़ी)
पुलिस टीम
थाना रिखणीखाल
उ0नि0 पंकज तिवारी
हे0का0 शम्भू प्रसाद
हे0का0 उमेश कुमार
का0नि0 भगत दास
का0नि0 बलवंत सिंह
कोतवाली पौड़ी
उप निरीक्षक मुकेश गैरोला
HC सुनील हिंदवाल
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

0 टिप्पणियाँ