Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार पीजी कॉलेज में “Best of Waste” गतिविधि आयोजित, बीएड प्रशिक्षुओं ने दिखाई रचनात्मकता

कोटद्वार पीजी कॉलेज में बीएड छात्रों द्वारा Best of Waste गतिविधि

कोटद्वार, 1 अप्रैल 2026।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के बीएड विभाग में बुधवार को प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं द्वारा “Best of Waste” विषय पर एक रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देना तथा अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान प्रशिक्षुओं ने प्लास्टिक की बोतलों, पुराने अखबारों और कार्डबोर्ड जैसी बेकार वस्तुओं का उपयोग कर आकर्षक और उपयोगी सामग्री तैयार की। विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता और कल्पनाशीलता ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चौहान सहित डॉ. सुशील बहुगुणा, डॉ. एस.के. आर्य, डॉ. डी.बी. सिंह, डॉ. सुषमा थलेड़ी भट्ट, डॉ. सुनीता नौटियाल और डॉ. डी.के. मौर्य उपस्थित रहे। प्राध्यापकों ने “Best of Waste” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेकार वस्तुओं का पुनः उपयोग पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच अपनाने और संसाधनों के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ