मनोज नौडियाल

कोटद्वार। उत्तराखंड पुलिस परिवार के कल्याण हेतु गठित उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष उपवा श्रीमती प्रियंका चौहान के आदेशानुसार नोडल अधिकारी उपवा श्रीमती मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस परिवारजनों के बच्चों व महिलाओं के लिए 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 



बता दें कि 3 से 15 वर्ष के बच्चों के द्वारा जलेबी प्रतियोगिता, नींबू चम्मच, जोड़ा जंपिंग आदि प्रतियोगिता की गई तथा महिलाओं द्वारा म्यूजिक चेयर में प्रतिभाग किया गया उक्त कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।


इसके साथ ही रस्साकशी प्रतियोगिता में एक तरफ कोटद्वार सर्किल के समस्त कार्यालय स्टाफ तथा दूसरी तरफ कोतवाली कोटद्वार के स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों द्वारा बड़ी खुशी और लगन से प्रतिभाग किया गया तथा हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस को मनाया गया।

फ़ोटो: