Ticker

10/recent/ticker-posts

गणतंत्र दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता! कण्वनगरी यंग के नाम रहा रिपब्लिकन कप. देखें


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। गणतंत्र दिवस के शुभ उपलक्ष पर लैंसडाउन फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता बी०आर०ओ० मैदान में खेली गई। रिटायर्ड कर्नल चंद्रपाल पटवाल और संजीव कनौजिया के कर कमलों से प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। 

ये भी पढ़ें: गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुुख महेन्द्र राणा ने किया ध्वजारोहण! राय-मशविरा को लेकर हुई बैठक में भी लिया हिस्सा. देखें


पहला मुकाबला शहीद मुकेश बिष्ट फुटबॉल अकादमी ने केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन को 5 जेड 3 से परास्त कर अपने नाम किया। दूसरा रोमांचक मुकाबला कोटद्वार यंग और आर्मी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें निर्धारित समय तक खेल 3-3 की बराबरी पर रहा अतिरिक्त समय में संदीप नेगी के दो गोल की बदौलत कोटद्वार यंग ने 5 - 3 से मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी और कोर्द आर्यन के मध्य खेला गया। 


जिसमें मध्यांतर तक स्कोर 0 जेड 0 रहा। अतिरिक्त समय में कण्वनगरी यंग ने 4 -3 से मुकाबला अपने नाम किया। जिसमें गोल्डन क्लब शिवम बिष्ट गोल्डन बूट, संदीप नेगी उदयीमान खिलाड़ी, लव अग्रवाल पुरस्कृत हुए। 


शारीरिक शिक्षक विमल रावत ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान रिटायर्ड कर्नल चंद्रपाल पटवाल, शिक्षक देवेंद्र नैथानी, संघ के सचिव संजू कनौजिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी धनराशि प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ