Ticker

10/recent/ticker-posts

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल का भव्य सम्मान, 3 वर्षीय कार्यकाल की सराहना

 


कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के सफल एवं लगभग तीन वर्षीय कार्यकाल के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कांग्रेसियों ने फूल-मालाओं व शॉल ओढ़ाकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डबराल जी को सम्मानित किया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विनोद डबराल ने अपने कार्यकाल में पूरे जिले में संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ सभी वर्गों का दिल जीतकर विशेष लोकप्रियता हासिल की। उनका मृदु, विनम्र एवं सौम्य व्यवहार तथा संगठनात्मक दायित्वों का कुशल निर्वहन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्पद रहेगा।

सम्मान समारोह में अपने संबोधन में पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति सभी ने निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया, जो उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा संगठन को कमजोर करने की मंशा से शीर्ष स्तर पर निरंतर असत्य एवं अनर्गल शिकायतें की गईं, लेकिन वे इन सभी बातों को यहीं समाप्त करते हैं। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए एकजुट होकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें।


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस द्वारा बलबीर सिंह रावत को पौड़ी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनका स्वागत किया गया। वहीं, उत्तराखंड पुलिस से सेवानिवृत्त बीरेंद्र कुमार द्वारा कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण करने पर भी स्वागत किया गया।


इस अवसर पर कोटद्वार कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, प्रवीण जोशी, पार्षद नईम अहमद एवं श्रीघर प्रसाद बेदवाल, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, दलीप सिंह रावत, चंद्रमोहन असवाल, धर्मपाल सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्र मोहन रावत, धीरेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, जावेद हुसैन, राजीव जखमोला, भीमेंद्र पवार, गोपाल सिंह गुसाईं, डॉ. विनोद नेगी, प्रदीप नेगी, महावीर सिंह नेगी, योगेंद्र सिंह चौहान, विमल बिष्ट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ