Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में किसानों को 80% अनुदान पर पावर टिलर व कृषि उपकरण वितरित

Farmers receiving power tillers and agricultural equipment on 80 percent subsidy in Kotdwar Uttarakhand


कोटद्वार: किसानों को 80% अनुदान पर मिले आधुनिक कृषि उपकरण

कोटद्वार में किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सिद्ध बाबा कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड, सुखरो देवी द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण वितरित किए गए।

समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्याम क्षेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहा है।


इस दौरान समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत एवं सहकारिता विभाग की ADO श्रीमती शर्मिला राणा की उपस्थिति में किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर पावर टिलर, गेहूं पीसने की चक्की और घास काटने की ब्रश कटर वितरित किए गए।

इन किसानों को मिला लाभ

  • वीरेंद्र सिंह – पावर टिलर

  • दीपक सिंह रावत – पावर टिलर

  • जगपाल सिंह नेगी – पावर टिलर

  • राजेश बौठियाल – पावर टिलर

  • अवतार सिंह चौहान – ब्रश कटर

  • नीता – आटा चक्की

  • सीमा भंडारी – आटा चक्की


कार्यक्रम में समिति की पदाधिकारी श्रीमती कुसुम बोठियाल, श्रीमती शकुंतला देवी, नीता, कमल बहादुर और अवधेश असवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक तकनीक से खेती को आसान बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ