Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, सिद्धबली मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Kotdwar Hanuman Janmotsav Celebration


कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला, जहां विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया।

विशेष रूप से श्री सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर में दर्शन के लिए लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।


मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


कार्यक्रम के दौरान वासुकी फ्यूजन बैंड के भजनों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। भक्ति संगीत पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भजनों में हनुमान जी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जहां लोगों ने आशीर्वाद लिया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

इससे पहले सुखरो देवी मंदिर से सिद्धबली मंदिर तक एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयघोष करते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना रहे थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ