मनोज नौडियाल
कोटद्वार। जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में आयोजित कण्व नगरी फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला आज कण्व सिटी गोल्ड और कण्व सीटी टीऩस के मध्य खेला गया। मैच का उद्घाटन संघ के संरक्षक धीरेंद्र कंडारी और अध्यक्ष गिरिराज सिंह रावत ने किया।
मैच के शुरुआती सालों से कण्व सिटी टीऩस के अंशु खत्री के गोल की बदौलत बढ़त बना ली मध्यांतर से ठीक पहले प्रवेश रावत के गोल की बदौलत कण्व सिटी गोल्ड ने बराबरी कर ली। मध्यांतर के बाद सिटी गोल्ड की टीम ने बदली रणनीति के साथ आक्रामक खेल खेलते हुए अमित और प्रदीप नेगी के गोल की बदौलत 3-1 की बढ़त बना ली और मैच अपने नाम किया। इस दौरान शारीरिक शिक्षक प्रदीप राणा, पूर्व खिलाड़ी भारत नेगी द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाते हुए सूरज जदली, ऋतिक नेगी और रोहित गुसाई को सम्मानित किया गया। अमित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और राहुल को उदयीमान खिलाड़ी का पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत द्वारा सम्मानित किया गया। उप विजेता ट्रॉफी व धनराशि गिरिराज सिंह रावत द्वारा प्रदान की गयी और विजेता ट्रॉफी धीरेंद्र कंडारी द्वारा कण्व सिटी गोल्ड को नकद धनराशि के साथ प्रदान की गयी।
0 टिप्पणियाँ