Ticker

10/recent/ticker-posts

वीडियो: भारत की सबसे छोटे कद की एडवोकेट हैं मीनू रहेजा! 2 फीट 9 इंच है हाइट पर आसमान छू रही हैं इनकी कामयाबी. देखें


मनोज नौडियाल

हरियाणा। हरियाणा के हिसार की रहने वाली मीनू रहेजा देश की सबसे छोटे कद की एडवोकेट हैं। एक समय था जब लोग उनके कद का मजाक बनाते थे, लेकिन आज इस छोटी कद वाली एडवोकेट ने सामाजिक उत्थान के कार्यो से 150 से ज्यादा अवॉर्ड जीते हैं। 

ये भी पढ़ें: कण्व नगरी फुटबॉल लीग! फाइनल मुकाबला होगा आज, सेमीफाइनल में किस टीम को मिली बढ़त. देखें


जानिए इनकी प्रेरक कहानी: -

बता दें कि मात्र 2 फीट 9 इंच की हैं एडवोकेट मीनू रहेजा! हिसार कोर्ट में कर रही हैं प्रैक्टिस। इनका कद भले ही 2 फ़ीट 9 इंच है लेकिन इनके हौसले इतने बुलंद है कि पहाड़ों की ऊंचाइयों को खुद चल कर पार कर सकती हैं। कद में छोटी है लेकिन काम बहुत बड़े-बड़े करती हैं। समाज में आज उनका नाम और रुतबा इतना बड़ा है कि बड़े-बड़े लोग भी इन्हें सैल्यूट करते हैं। हम बात कर रहे हैं एडवोकेट मीनू रहेजा की। हरियाणा के हिसार की रहने वाली मीनू रहेजा देश की सबसे छोटे कद की एडवोकेट हैं। एक समय था जब लोग उनके कद का मजाक बनाते थे, लेकिन आज इस छोटी कद वाली एडवोकेट ने सामाजिक उत्थान के कार्यो से 150 से भी ज्यादा अवॉर्ड जीते हैं। 

वकालत के साथ-साथ उनका अपना एक एनजीओ भी है। जिसके जरिए वह महिला उत्थान कार्यों में जुटी हैं। अब तक उन्होंने लगभग 1500 महिलाओं की मदद की है और वह भी बिना किसी फीस के इसके साथ ही वह समय-समय पर कैंप लगाती हैं और लोगों को अलग-अलग कानूनों के बारे में जागरूक करती हैं। वह कद में भले ही छोटी हैं लेकिन किसी और पर निर्भर नहीं हैं। घर से लेकर बाहर तक के सभी काम वह खुद करती हैं। अपनी काबिलियत के दम पर मीनू को आज हर किसी से सम्मान मिलता है। 

उनकी इच्छा कौन बनेगा करोड़पति शो में जाने की भी है। अपना काम करते हुए मीनू के कई सपने हैं जैसे वह एक बार देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से मिलना चाहती है, साथ ही उनकी इच्छा है कि वह एक बार कपिल शर्मा शो और कौन बनेगा करोड़पति शो में जाएं। उनका मानना है देश के प्रधानमंत्री काफी अच्छा काम कर रहे हैं और इसलिए वह उनसे एक बार मिलना चाहती हैं। 


अपनी बेटी की कामयाबी से उनके माता-पिता बहुत खुश हैं। जिन्हें आज उनकी बेटी के नाम से जाना जा रहा है। मीनू ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए भेजा हुआ है, जबकि विद्या बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इनका नाम पहले ही दर्ज है। 


हिसार कोर्ट में कर रही हैं प्रैक्टिस : -

मीनू ने बताया वह 2012 से हिसार कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं, हालांकि उनका सफर इतना आसान नहीं रहा है। उनका छोटा कद हमेशा ही उनके और उनके परिवार के लिए परेशानी की वजह रहा, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया और स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई के बाद आज वह किसी पर निर्भर नहीं हैं। मीनू का सपना था कि वह आईएएस बनें लेकिन छोटे कद की वजह से उनका सपना पूरा न हो सका, लेकिन संगठन के जरिये वह देश की सेवा कर रही हैं। उनके भाई जितेंद्र रहेजा ने कहा कि उनकी बहन अपने एनजीओ के माध्यम साामाजिक सेवा कर रही है। सभी अधिवक्ता व जज उनका पूरा सहयोग करते है।

 वीडियो: 

 एबीएन आवाज़ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ