![]() |
| अरुणाचल प्रदेश में कृषि मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत |
अरुणाचल प्रदेश पहुंचे उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, ईटानगर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून/ईटानगर, 03 अप्रैल:
उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी के अरुणाचल प्रदेश आगमन पर ईटानगर एयरपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इसके पश्चात अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू ने शिष्टाचार भेंट करते हुए गणेश जोशी का राज्य में स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा संपन्न हुई।
बैठक के दौरान उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, विभिन्न योजनाओं तथा विकास की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। दोनों राज्यों के बीच आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती के तरीकों और किसानों की आय बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान किसानों के हित में बेहद महत्वपूर्ण है और इससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। वहीं गेब्रियल डी. वांगसू ने उत्तराखंड के कृषि क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।



0 टिप्पणियाँ