मनोज नौडियाल
कोटद्वार। मालन नदी पर बने पुल के गिर जाने पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी और महापौर हेमलता नेगी ने पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि यह सब अनियोजित खनन की गलत खनन नीति, समय- समय पर मेंटेनेंस न करने परिणाम आम जनता को भुगतनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि 2017, जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी, तब समय- समय पर जेसीबी लगाकर नदी के गड्ढों को पाटा जाता था और पुल का तत्काल निरीक्षण करवाया जाता था, जिससे बरसात के समय नदी पर बहाव क्षति न पहुंचा सके, परंतु आज वर्तमान सरकार की निष्क्रियता के कारण कलालघाटी, झंडीचौड़ की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है!!!


0 टिप्पणियाँ