मनोज नौडियाल
पौड़ी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के पौड़ी परियोजना में आयोजित किया गई विचार गोष्ठी । इस विचार गोष्ठी में महिलाओं की उन्नति के लिए गांधी जी द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण, बालिका शिक्षा के प्रसार, दहेज प्रथा की समाप्ति, महिलाओं को आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक चेतना इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पौड़ी नगर पालिका सभासद श्रीमती यशोदा नेगी ने कहा कि गांधी जी के पद चिन्हों में चलना है तो हमें स्वच्छता को अपनाना होगा। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पौड़ी श्रीमती आशा रावत ने बालिकाओं का आवाहन करते हुए कहा कि उन्हें केवल किताबी शिक्षा नहीं लेनी है बल्कि शिक्षा और संस्कार दोनों को साथ लेकर चलना है जिससे कि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा के प्रसार पर महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा नैथानी ने घरेलू हिंसा पर वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर श्रीमती अमृता रावत ने अपने विचार रखें ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बालिकाओं से संवाद करते हुए कहा यदि वे सही मायनों में शिक्षा लेती हैं तो उनको अपनी तार्किक शक्ति का विकास करना चाहिए जिससे कि समय आने पर वह इसका इस्तेमाल कर अपनी सुरक्षा कर सकती हैं , समस्याओं को बेहतर तरीके से हल कर सकती हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए वन स्टॉप सेंटर की श्रीमती रमन रावत पोली ने बालिकाओं और उपस्थित महिलाओं से यह अनुरोध किया कि वह अपने घर में समानता का माहौल तैयार करें जिससे कि घरों में होने वाली हिंसा से बच्चे प्रभावित ना हो। अपने बेटों को भी हम वह संस्कार, वह आदत जरूर सिखाएं जो हम अपनी बेटियों को सिखाते हैं।
परियोजना पौड़ी की सुपरवाइजर श्रीमती गीता ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं की उन्नति के लिए गांधी जी ने क्या क्या प्रयास किए कार्यक्रम में किशोरियों द्वारा नृत्य, भाषण इत्यादि प्रस्तुत किए गए । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अर्चना, सरोजिनी, सावित्री, रजनी इत्यादि ने देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंतर्गत 11 किशोरियों को किशोरी किट भी प्रदान किए गए!!!


0 टिप्पणियाँ