Ticker

10/recent/ticker-posts

लैन्सडाउन पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत गाँधी चौक पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों का किया चालान! देखें


मनोज नौडियाल

लैन्सडाउन..... पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार समस्त उत्तराखण्ड राज्य में चलाए जा रहे मिशन मर्यादा विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन मनिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में लैन्सडाउन गाँधी चौक व बाजार तथा अन्य पयर्टक स्थलों पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त व चेकिंग कर निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता: स्पीकर! देखें

जिसके क्रम में दिनांक 01.06.2022 को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लैंसडाउन पुलिस टीम के द्वारा गाँधी चौक पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा विशेष अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार व्यक्तियों में धर्मेश चौधरी, अरविंद, अली शामिल हैं। वहीं पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद, आरक्षी सुरेन्द्र कुमार, आरक्षी इद्दू खान मौजूद रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ