देहरादून..... उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी से उनके शपथ लेने के उपरांत शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को पौधा भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि न्यायमूर्ति विपिन सांघी के अनुभव का लाभ उत्तराखंड राज्य को प्राप्त होगा एवं न्यायिक क्षेत्र में वे अद्वितीय प्रतिमान स्थापित करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्य न्यायाधीश के बीच प्रदेश को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता भी हुई।
ये भी पढ़ें: दुःखद! लैंसडाउन के ग्राम बरसवार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवती की मौत..
बता दें कि राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल लेo जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति सांघी ने नैनीताल हाई कोर्ट के 12 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भी मौजूद रही !!!


0 टिप्पणियाँ