Ticker

10/recent/ticker-posts

दुःखद! लैंसडाउन के ग्राम बरसवार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवती की मौत


मनोज नौडियाल

लैंसडाउन.... लैंसडाउन तहसील की पट्टी तल्ला बदलपुर- 4 ग्राम बरसवार में प्रातः 9:30 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें: परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रुप से किया गया वाहन चेकिंग अभियान! देखें


मिली जानकारी के मुताबिक लैंसडाउन तहसील के ग्राम बरसवार में प्रातः 9:30 बजे विनोद सिंह की 20 वर्षीय पुत्री रितिका रावत आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गयी। 


घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी लैंसडौन स्मृता परमार मौके पर पहुंची, जहां निरिक्षण करते हुए शव का पंचनामा भर शव बेस अस्पताल कोटद्वार को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। वहीं उप जिलाधिकारी लैंसडौन स्मृता परमार द्वारा संबंधित पारिवारिक सदस्यों को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी गयी !!! 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ