मनोज नौडियाल
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार (गढ़वाल) के बी.एड. विभाग एवं IQAC द्वारा आज दिनांक 9 मई 2023 को प्रातः 11 बजे से कोविड-19 वैश्विक महामारी में शिक्षा का डिजिटल ट्रांस्फोर्मेशन विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें आठ प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर जानकी पॅवार के संरक्षण में एवं बी.एड. विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रमेश चौहान के दिशा निर्देशन में हुआ। इस अवधि में विभाग के सभी गणमान्य प्राध्यापक डॉ अमित कुमार जयसवाल, डाॅ सुषमा थलेड़ी और डॉक्टर हितेंद्र बिश्नोई उपस्थित रहे। प्राचार्य और विभागाध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं के समक्ष डिजिटल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी का मार्गदर्शन भी किया।
भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रोफेसर पी. एन. यादव, प्रोफ़ेसर मुरलीधर कुशवाहा, प्रोफेसर अमित कुमार जयसवाल उपस्थित रहे।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उज्ज्वल कुमार (बी.एड. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान पर आंचल भारद्वाज (बी.ए. तृतीय वर्ष) और तृतीय स्थान पर करन नैलवाल (बी.एड. प्रथम वर्ष) रहे!!!


0 टिप्पणियाँ