मनोज नौडियाल
पौड़ी। Uttarakhand Police wifes welfare association (UPWWA) की अध्यक्षा डा0 अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका चौहान एवं नोडल अधिकारी उपवा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के सहयोग से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में पुलिस परिवार के बच्चों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कुमाँऊ, गढ़वाली एवं अन्य लोकनृत्य, भजन द्वारा अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रस्तुतिकरण कर सभी उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया।
जिसकी गणमान्य व्यक्तियों व उपस्थित दर्शकों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। उक्त कार्यक्रम में विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग कर उक्तृष्ट प्रर्दशन किया गया। दिनाँक 31.08.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला जी की धर्मपत्नी श्रीमती शालू काला द्वारा सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं की कार्यकुशलता से किए सामाजिक/सांस्कृतिक कार्यों में सहभागिता की सराहना व प्रशंसा की गयी व भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्यक्षमता के साथ कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया!!!

0 टिप्पणियाँ