कोटद्वार। बाल विकास परियोजना दुगड़डा के आंगनवाड़ी केन्द्र गाड़ीघाट मल्ला में सिमलना नगर क्षेत्र के अन्य सभी केन्द्रों ने सामूहिक रूप से गोदभराई और अन्नप्राशन का आयोजन किया।
जैसा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र थपलियाल के द्वारा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण माह की सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं तो उसी क्रम में इस आयोजन को किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख नैनीडांडा श्रीमती रश्मी पटवाल एवं प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल प्रतिभा बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सुपरवाइजर श्रीमती संतोषी गुसाईं द्वारा सभी को संतुलित आहार पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती सुनीता के द्वारा बच्चों के पूर्ण टीकाकरण हेतू अपील की गई।
इसी के साथ साथ समस्त गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं, बच्चों एवं आगुन्तक को मिलेट से तैयार किए गए पहाड़ी पोष्टिक व्यंजन भी परोसे गए।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती रश्मी नेगी, रिहाना परवीन, कृष्णा बलूनी, श्रीमती शीतल थपलियाल, श्रीमति रश्मी, श्रीमती रोशनी एवं आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती मंजू कुकरेती, श्रीमती देवेश्वरी, श्रीमती नीलम एवं सुमनलता उपास्थित रहे!!!



0 टिप्पणियाँ