शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया में लाई जा रही तेजी
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपदवार चल रही भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सभी आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है। इसके बाद मेरिट सूची तैयार कर विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
जनपदवार रिक्त पद व प्राप्त आवेदन
पौड़ी गढ़वाल – 230 पद | 6600 आवेदन
चमोली – 162 पद | 6040 आवेदन
रुद्रप्रयाग – 155 पद | 5667 आवेदन
टिहरी गढ़वाल – 216 पद | 6100 आवेदन
उत्तरकाशी – 134 पद | 5259 आवेदन
देहरादून – 97 पद | 2813 आवेदन
नैनीताल – 129 पद | 6255 आवेदन
अल्मोड़ा – 241 पद | 6634 आवेदन
बागेश्वर – 118 पद | 5780 आवेदन
चंपावत – 85 पद | 5190 आवेदन
पिथौरागढ़ – 103 पद | 5523 आवेदन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर शैक्षिक गुणांक निर्धारित किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट जारी होने के बाद जनपद स्तर पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी 11 जनपदों के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा कर चयनित अभ्यर्थियों की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
बयान
“प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के तहत 1670 रिक्त पदों के सापेक्ष 61,861 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चयन प्रक्रिया समय पर पूरी कर नियुक्तियां सुनिश्चित करें।”— डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

0 टिप्पणियाँ