Ticker

10/recent/ticker-posts

पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलेगा देश व्यापी ट्विटर अभियान- राष्ट्रीय अध्यक्ष, बी पी सिंह रावत

पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलेगा देश व्यापी ट्विटर अभियान- राष्ट्रीय अध्यक्ष, बी पी सिंह रावत 

बी पी सिंह रावत,राष्ट्रीय अध्यक्ष मोर्चा

मनोज नौडियाल

(एबीएन 🔊 न्यूज़)। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जरिए देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिक अपनी मांग "पुरानी पेंशन बहाली" मुद्दे को ट्विटर अभियान के तहत उठाने जा रहे हैं। इसको लेकर मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिकों से अपील की है कि आगामी 30 जून को आयोजित ट्विटर अभियान को सफल बनाने में सभी अपना सहयोग करें। 

बता दें कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिकों की मांग "पुरानी पेंशन बहाली" मुद्दे को देश व्यापी ट्विटर अभियान के तहत उठाने जा रहा है। जिसमें सभी कार्मिक "#" के जरिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों तक अपनी मांग पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे को उठाएंगे। इस दौरान ट्विटर के माध्यम से देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिक प्रधानमंत्री एवं अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री को हेज टैग "#restoreoldpension" कर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद करेंगे। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिकों से अपील की है कि ट्विटर अभियान को सफल बनाने में सभी कार्मिक अपना सहयोग अवश्य करें, ताकि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार द्वारा तत्काल सटीक फैसला सामने आ सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी इस पर गम्भीरता से विचार करना चाहिए। जिससे साठ लाख एनपीएस कार्मिक इससे लाभान्वित हो सकें।

ABN AAWAZ NEWZ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ