मनोज नौडियाल
द्वारीखाल। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा द्वारा विकासखण्ड में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण करते हुए संविधान की शपथ दिलाई।
ये भी पढ़ें: वीडियो: गणतंत्र दिवस के अवसर ध्वजारोहण. देखें
तत्पश्चात उन्होंने एक राय-मशविरा को लेकर हुई बैठक में हिस्सा लिया। जिसमें उपस्थित मातृशाक्ति में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों ने बैठक कर महेन्द्र राणा को काग्रेस से टिकट न दिए जाने पर गहरा असन्तोष व्यक्त किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महेन्द्र राणा ने अपने 1 साल 6 महीने के कार्यकाल में विकास खण्ड को नई दशा एवं दिशा दी है। आयोजित बैठक में यमकेश्वर विकासखण्ड, दुगड्डा विकासखण्ड एवं द्वारीखाल विकास खण्ड के जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विकास खण्ड द्वारीखाल अध्यक्ष सरोप सिह, बी0जे0पी0 के विक्रम बिष्ट एवं कई अन्य बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, सभी ने एक जुट से महेन्द्र राणा को निर्दलीय प्रत्याशी लडने पर पूर्ण समर्थन देने को कहा। इसके अलावा राय-मशविरा कार्यक्रम में अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, कीरत रावत, भारत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत कुलभूषण, छात्र नेता बालेन्दु, महिला मंगल दल बौठा अध्यक्ष श्रीमती सन्तोषी देवी सहित महिला मंगल दल की अन्य महिलाएं व आमजन आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ