👉 पोस्टर के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज होगी बुलंद #voteforOPS, # we support OPS हमारी मांग पुरानी पेंशन।
👉 देश भर के लाखो एनपीएस कार्मिक राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए करेगे कार्यक्रम आयोजित कोविड नियमों का होगा पालन।
मनोज नौडियाल
राष्ट्रीय। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक गूगल मीटिंग के माध्यम से दिनांक 23 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष/ महासचिव आई टी सेल प्रभारी मुख्य रूप से शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: वीडियो: नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय कार्य! 70 बच्चों को वितरित की गरम जैकेट वहीं निर्धन कन्या के विवाह को लेकर किया सहयोग. देखें
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुरानी पेंशन बहाली मांग सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रियता निभाने के लिए कहा है। पुरानी पेंशन बहाली मांग को प्रमुखता से सोशल मीडिया पर फेसबुक ट्विटर हर पटल से विशेष रूप से भागीदारी करने पर जोर दिया है। बी पी सिंह रावत ने कहा है कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा को मजबूत करने के लिए सभी प्रदेश प्रभारी/अध्यक्ष/महासचिव से आग्रह किया है कि अपने अपने प्रदेशों में पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार कार्यक्रम करने पर जोर दिया जाए। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारियों को लगातार सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने एक फरवरी को पुरानी पेंशन जागरूकता महा अभियान कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। जिसमें पोस्टर के माध्यम से #voteforOPS # we support OPS पुरानी पेंशन बहाल करो की आवाज को ट्विटर अभियान चला कर देश के एनपीएस कार्मिक अपनी आवाज को बुलंद करेगे। जिससे सभी राजनीतिक पार्टियों का सभी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार का ध्यान पुरानी पेंशन पर गंभीरता पूर्वक आकर्षित किया जा सके।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा लगातार देश भर में पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए आंदोलन कर रहा है। जिसमें कर्मचारी शिक्षक अधिकारी डाक्टर नर्स पुलिस कर्मी रेलवे कर्मी बैंक कर्मी सफाई कर्मी पैरा मिलिट्री के जवान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रहे है। देश के हर कोने से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द हो रही है।
आयोजित मीटिंग में गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड, असम, गोवा, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड अन्य सभी राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से राकेश कंधारिया, मृग नयनी सलाथिया, बिरेंदे दुबे, अछूतानंद हजारिका, बसंत चतुर्वेदी, डॉ पंकज प्रजापति, अजय कुमार द्विवेदी, गुलजुवेर डेंग, सीताराम पोखरियाल, मंसूर खान, राजेश शर्मा, मैमूना खान, तसीना मकबूल, पंकज सिंह, विमलेश अग्रहरी, शोभा नाथ यादव, सुमन यादव, ओमिलाल योगी, केसर सिंह चंपावत, श्याम सुंदर शर्मा, गजराज सिंह सिसोदिया, अब्दुल रौफ अहमद, संदीप बोरकर, हेमराज जाट, आर्यमान सिंह, चंपावत, प्रशांत सिंह, प्रकाश चंद शामिल हुए।
0 टिप्पणियाँ