Ticker

10/recent/ticker-posts

वीडियो: नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय कार्य! 70 बच्चों को वितरित की गरम जैकेट वहीं निर्धन कन्या के विवाह को लेकर किया सहयोग. देखें


मनोज नौडियाल

ऋषिकेश। नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 70 बच्चों को गरम जैकेट का वितरण किया गया। वहीं इस दौरान सर्वोच्च रक्षा अधिकारी शहीद बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी और विमान दुर्घटना में सभी शहीद सैन्य अधिकारियों को लेकर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

ये भी पढ़ें: अपर जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी तथा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के तहत चैक किए गए कोटद्वार व कालागढ़ में स्थापित बैरियर! देखें

वीडियो: 


आयोजित कार्यक्रम में नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट संस्थापक नीरजा गोयल एवं सह संस्थापक नूपुर गोयल, उपाध्यक्ष आचार्य संतोष व्यास, नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट कमल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष आशु श्वेता अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, डीबीपीएस रावत, आशु दुर्गेश, श्रीमती शकुंतला व्यास, लेडीस सिंधी क्लब अध्यक्ष भावना सिंधी, शरद खंडेलवाल एवं चंचल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

वहीं दुसरी और नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से कोयल घाटी में रहने वाली एक निर्धन कन्या के विवाह पर ट्रस्ट की तरफ से सहयोग किया गया। इससे पहले भी ट्रस्ट द्वारा पूर्व में कई कन्याओं को विवाह के लिए ट्रस्ट से सहयोग दिया गया है। इस दौरान सह संस्थापक नूपुर गोयल, संस्थापक नीरजा गोयल उपस्थित रहे और उन्होंने बताया की आगे भी ट्रस्ट ऐसे ही जरूरतमंद लोगों का सहयोग करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ