Ticker

10/recent/ticker-posts

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022! जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया जीआईसी पौड़ी में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण. देखें


मनोज नौडियाल

पौड़ी गढ़वाल। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के परिपेक्ष में दिनाँक 14.02.2022 को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के पश्चात पोलिंग पार्टियों द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को लाकर जीआईसी पौड़ी में बने स्ट्रांग रूम में जमा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पौड़ी: ईवीएम मशीनों को पोलिंग पार्टियों द्वारा सम्बंधित आरओ को सौंपकर कड़ी सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में कराया जमा. देखें

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जीआईसी में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर ईवीएम मशीनों के जमा करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही ईवीएम मशीनों को सुरक्षित ढंग से स्ट्रांग रूम में रखवाने हेतु उपस्थित समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ