मनोज नौडियाल
कोटद्वार...... डिस्ट्रिक वॉलीबाल एसोसियेशन पौड़ी के तत्वाधान में आयोजित अण्डर 14 एवं अण्डर 19 बालक वर्ग वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अन्तराष्ट्रीय कोच सुनील रावत व विशिष्ट अतिथि टारगेट कोचिंग के संस्थापक एस० के० जोगी के कर कमलो द्वारा हुआ।
बता दें कि अण्डर 14 वर्ग में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुकाबला मदरलेण्ड एकेडमी में बाल भारती को सीधे सेटों में 15-12 व 15-10 से बढ़त बनाकर मुकाबना अपने नाम किया। इसके बाद मुकाबलों में कॉन्वेंट स्कूल ने सिद्धबली स्कूल को, नवयुग ने ज्ञान भारती को परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया, U-14 के फाईनल में दो टीम पहुंची, मदरलैण्ड एवं नवयुग।
इन मैचों के निर्णायक मंडल में सत्येन्द्र रावत, पवनीश चंदोला, नवनीत नेगी, परिक्षित रावत, दिपक सिंह बिष्ट, अशोक जखमोला एवं सतीश मौर्य रहें। इस अवसर पर रमेश पुण्डीर, सिद्धाथ उनियाल, महेश रावत, संतोष त्रिपाठी व सत्यदेव रावत मौजूद थे। आज दि0 (15-5-2022) को U-19 के मैच खेले जाएंगे, जिसमें कुल 20 टीम प्रतिभाग करेगी। U-19 के मैच 15-5-2022 को 7.00AM पर खेले जायेंगें। जानकारी सतीश मौर्य द्वारा दी गयी!!!




0 टिप्पणियाँ