![]() |
| जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान सैंधीखाल बहुउद्देशीय शिविर पौड़ी गढ़वाल |
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ
सैंधीखाल बहुउद्देशीय शिविर में 350 लोगों की सहभागिता, 17 शिकायतें दर्ज, 150 लाभार्थियों को मौके पर मिला लाभ
शिविर में कुल 350 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया, इस दौरान 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 150 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तत्काल प्रदान किया गया।
ये भी देखें: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर कोटद्वार में बैंक कर्मियों का धरना जारी
शिविर की अध्यक्षता कर रहीं उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने कहा कि यह अभियान आमजन तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे उनके द्वार तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी न्याय पंचायतों में इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि शिविरों के माध्यम से न केवल योजनाओं का त्वरित लाभ दिया जा रहा है, बल्कि जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे शासन-प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास और संवाद और अधिक मजबूत हो रहा है।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही सहायता उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रणबीर सजवाण, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडाउन बीरेंद्र भट्ट, तहसीलदार विद्यानंद सेमवाल, खंड विकास अधिकारी रवि सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ