![]() |
| कोटद्वार में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन |
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का धरना जारी
कोटद्वार में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2023 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के साथ पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर द्विपक्षीय समझौता हुआ था, जिसे स्वीकृति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा गया। लेकिन लंबे समय से यह प्रस्ताव मंत्रालय में लंबित है, जिससे बैंक कर्मियों में भारी असंतोष व्याप्त है।
ये भी देखें: यूसीसी दिवस पौड़ी | 43 हजार पंजीकरण | मुख्यमंत्री धामी का वर्चुअल संबोधन
वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2025 में भी इसी मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया था, जिसे मुख्य श्रम आयुक्त (सीएलसी) द्वारा बुलाई गई बैठक में वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित किया गया था। उस समय कहा गया था कि उच्च स्तर पर वार्ता कर स्वीकृति दिलाई जाएगी, किंतु अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
बैंक कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने शीघ्र ही पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को नहीं माना, तो भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए वे बाध्य होंगे। आज की हड़ताल को उन्होंने सांकेतिक बताया।

0 टिप्पणियाँ