Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय उद्घाटन की तैयारी तेज, विदेश मंत्री एस जयशंकर के आगमन की संभावना

कोटद्वार पासपोर्ट कार्यालय उद्घाटन की तैयारी, विदेश मंत्री एस जयशंकर के आगमन की संभावना

कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय उद्घाटन की तैयारी तेज

कोटद्वार। शहर में प्रस्तावित पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बुधवार को कोटद्वार पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।


इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सबसे पहले उन्होंने मालवीय उद्यान का निरीक्षण किया, इसके बाद तहसील परिसर का दौरा किया। निरीक्षण के बाद तहसील परिसर को कार्यक्रम के लिए उपयुक्त माना गया।

आरपीओ अनुज स्वरूप ने पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन से संबंधित शिलापट एवं अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने पनियाली स्थित वन विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया।


डाक अधीक्षक दीपक कुमार के अनुसार, पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन की संभावित तिथि 10 से 11 अप्रैल के बीच प्रस्तावित है, हालांकि अंतिम तिथि अभी तय नहीं हुई है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एस जयशंकर के शामिल होने की संभावना है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।


इस अवसर पर पासपोर्ट कार्यालय देहरादून के सुप्रिंटेंडेंट तेजेंद्र, एसडीएम संदीप कुमार और सीओ निहारिका सेमवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Report - Manoj Nodiyal 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ