मनोज नौडियाल
कोटद्वार: कोटद्वार-भाबर के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में बीती रात एक गरीब परिवार की आवासीय झोपड़ी बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हो गयी। रात को झोपड़ी की एक मिट्टी की दीवार दरक कर धरासायी हो गयी। गनीमत यह रही की दीवार बाहर की ओर गिरी। यदि अंदर की तरफ गिरती तो जनहानि की पूरी संभावना थी, क्योंकि इस दौरान झोपड़ी में एक महिला उसका पति व दो बच्चे मौजूद थे।
ये भी पढ़े:
साईबर ठगी! महिला के खाते में लौटायी दस हजार रूपये की धनराशि, पढ़िए पूरी ख़बर......
पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि श्रीमती महेश्वरी देवी पत्नी सोनू की आवासीय झोपड़ी बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुई है। इनके दो छोटे बच्चे हैं, पति मजदूरी कार्य करता है। एक छोटा बच्चा आठ साल का मानसिक विकलांग है। बरसात के चलते देर रात को इनकी आवासीय झोपड़ी की मिट्टी की दीवार गिर गयी, जिसमें बड़ी अनहोनी टल गयी। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसकी सूचना तत्काल उपजिलाधिकारी, नगर आयुक्त सहित क्षेत्रीय पटवारी को दी गयी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है की पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं साथ ही नगर आयुक्त से आग्रह किया कि तत्काल इस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित कर पीएम आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, क्योंकि यह परिवार काफी गरीब है और ध्याड़ी- मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इनके पास भूमि उपलब्ध नहीं थी, इसलिए पिछले साल पीएम आवास के लिए ऑनलाइन नहीं हो पाया। लेकिन अब इनके पिताजी ने इन्हें कुछ भूमि आवास बनाने हेतु दान नामा की रजिस्ट्री कर दी है। इसलिए इस गरीब परिवार को तत्काल पीएम आवास योजना के तहत वर्तमान सूची में आवास का लाभ मिलना चाहिए।
ABN AAWAZ NEWZ

0 टिप्पणियाँ