Ticker

10/recent/ticker-posts

श्री शिव महापुराण कथा! आचार्य व्यास हिमांशु गैरोला ने माता पार्वती और शिव विवाह की कथा सुनाई. देखें


मनोज नौडियाल

देहरादून। श्री शिव महापुराण कथा में कथा व्यास आचार्य हिमांशु गैरोला ने श्रद्धालुओं को बताया की माता पार्वती पर्वत राजा हिमवान के घर से विदा हुई इस दौरान हिमवान के आंखों में आंसू थे, जब वह अपनी कन्या का दान कर रहे थे, उन्होंने कहा कन्यादान महादान है। शिव महापुराण में 12 दानों की महिमा बताई गयी है, उसमें कन्यादान को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। 

ये भी पढ़ें: भाजपा जिला अध्यक्ष, पौड़ी प्रभारी व जिला सह प्रभारी ने ली बैठक! देखें


श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर टी स्टेट बंजारावाला में आज आचार्य हिमांशु गैरोला ने माता पार्वती और शिव का विवाह की कथा सुनाई। आचार्य हिमांशु गैरोला ने बताया कि पिता की आंखों में दो बार आंसू आते हैं, पहली बार तब जब एक पिता अपनी बेटी का कन्यादान करता है और दूसरी बार तब जब बुढ़ापे में बेटा पिता का ध्यान नहीं रखता। इसलिए आज हिमवान की आंखों में आंसू थे क्योंकि वह बेटी का कन्यादान कर रहे थे। 


श्री शिव महापुराण कथा में आज सकलानी परिवार को पूजा करने का सौभाग्य मिला। जिसमें पूजा में शामिल सुकेश सकलानी, नरेश सकलानी, कपिला सकलानी, मंजू सकलानी, अनीता सकलानी सहित सारा सकलानी परिवार शामिल था। 


इस दौरान कथा व्यास आचार्य हिमांशु गैरोला महाराज, धर्म शास्त्र संगीत आचार्य अंकित नौटियाल, बांसुरी वादक शुभम भट्ट, तबला कृष्णा गैरोला, मंडप आचार्य कैलाश प्रसाद गैरोला, डोली उपासक धर्म देवी, आयोजक कर्ता सामाजिक कल्याण विकास समिति टी स्टेट बंजारावाला देहरादून उत्तराखंड सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ