Ticker

10/recent/ticker-posts

साईबर ठगी! महिला के खाते में लौटायी दस हजार रूपये की धनराशि, पढ़िए पूरी ख़बर......

मनोज नौडियाल

कोटद्वार: जनपद पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है जिसमें साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।

ये भी पढ़ें:

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार! पढ़िए पूरी ख़बर.....

जिसके तहत आवेदिका आशा बिष्ट निवासी- कंस मर्दानी मार्ग, श्रीनगर जनपद पौडी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे कॉल कर रिस्तेदार बनकर फोन-पे के माध्यम से रू0 10000/- की ठगी कर ली है। उक्त सूचना पर साईबर सैल, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका के रू0 10,000/-दस हजार रूपये) की धनराशि लौटायी गयी। पीडित महिला द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साईबर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह (साईबर सेल), उ0नि0 रफत अली, कान्स. कैलाश शाह, अरविन्द राय आदि मौजूद रहे‌।

ABN AAWAZ NEWZ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ