Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में “हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो” का भव्य आयोजन, ऋतु खण्डूडी भूषण रहीं मुख्य अतिथि

 

ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा कोटद्वार में हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो 2026 का उद्घाटन


 कोटद्वार, 29 मार्च 2026।

जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो के अंतर्गत कोटद्वार स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि इस प्रकार के उद्योग एवं व्यवसाय एक्सपो स्थानीय उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े युवाओं और महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लघु, कुटीर और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं, जिससे स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलती है और रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं।

उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सक्रिय योगदान दें।


इस दौरान एक्सपो में विभिन्न उद्योगों द्वारा आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई गई, जिनमें स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री और नवाचारों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री दर्जाधारी ऋषि कंडवाल, महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, सुनील गुप्ता, बालेन्द्र कुमार, मयंक कोठारी, ममता, विवेक अग्रवाल, जयदीप बिष्ट एवं अजय गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ