![]() |
| जनगणना 2027 के लिए श्रीनगर नगर निगम में मानव संसाधन नियुक्ति निविदा |
जनगणना 2027 के लिए मानव संसाधन नियुक्ति हेतु निविदा आमंत्रित, श्रीनगर नगर निगम की पहल
पौड़ी गढ़वाल | 17 फरवरी 2026
जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए जनपद गढ़वाल में मानव संसाधन नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्देशक जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में नगर निगम, श्रीनगर गढ़वाल द्वारा आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से आवश्यक कार्मिकों की नियुक्ति हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
चार्ज जनगणना अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो तकनीकी सहायक और एक एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) पद पर नियुक्ति प्रस्तावित है।
निर्धारित मानदेय
तकनीकी सहायक – अधिकतम ₹25,000 प्रतिमाह
एमटीएस (MTS) – ₹18,000 प्रतिमाह
नगर निगम प्रशासन के अनुसार इच्छुक एवं पात्र आउटसोर्स एजेंसियां 20 फरवरी 2026 को अपराह्न 02:00 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी निविदाएं प्रस्तुत कर सकती हैं।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना 2027 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसके सफल संचालन के लिए दक्ष और समयबद्ध मानव संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक एजेंसियां नगर निगम, श्रीनगर गढ़वाल कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।


0 टिप्पणियाँ