Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार पीजी कॉलेज में पीटीए गठन: आशीष काला बने अध्यक्ष

कोटद्वार पीजी कॉलेज में पीटीए गठन के दौरान आशीष काला को अध्यक्ष चुने जाने का दृश्य

सत्र 2025-26 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन, विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से हुआ चयन


📍 कोटद्वार | 29 मार्च 2026


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में रविवार को सत्र 2025-26 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ (PTA) का गठन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस दौरान सर्वसम्मति से आशीष काला को पीटीए अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर चंडीप्रसाद बेबनी, सह-सचिव पद पर सूदन कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर श्री शान्तनु थपलियाल का चयन किया गया।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती रुचि देवी, सुशांत एवं आशीष सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन अभिभावक संघ के सचिव डॉ. विनोद सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पीटीए समिति के सदस्य डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. सुनीता नौटियाल, डॉ. अंशिका बसंल, डॉ. बिशन लाल, डॉ. विजय लक्ष्मी, शेखर मैठानी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ