![]() |
| महिला के निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ₹1.5 लाख मांगने वाला आरोपी कोटद्वार पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया |
महिला के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ₹1.5 लाख की मांग करने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था आरोपी
कोटद्वार पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस से नोएडा से दबोचा
रिपोर्ट: मनोज नौडियाल
कोटद्वार। सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला से फोटो वायरल न करने के बदले ₹1.5 लाख की मांग कर रहा था और फोन पर लगातार गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा था।
पुलिस के अनुसार 07 मार्च 2026 को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि विनय सैनी नाम का व्यक्ति उन्हें लगातार फोन कर गाली-गलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही आरोपी महिला के निजी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी देकर ₹1.5 लाख की मांग कर रहा था।
इस मामले में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 48/2026 के तहत धारा 351(2), 352, 308(4), 35(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आईटी एक्ट की धारा 67 भी बढ़ाई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और सुरागसी-पतारसी के आधार पर आरोपी को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का नाम व पता
पुलिस टीम
वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल चौहान
उप निरीक्षक शोएब अली
हेड कांस्टेबल संतोष
कांस्टेबल चंद्रपाल

0 टिप्पणियाँ