Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू, रंगारंग कार्यक्रम के साथ उद्घाटन

 

कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम

कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू, रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य उद्घाटन

कोटद्वार। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार द्वारा चन्द्रावती तिवारी लॉ कॉलेज कोटद्वार में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत एवं लक्ष्यगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह ने शिविर के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करेगा।

मुख्य अतिथि डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य “सर्वोदयी पुरुष” ने स्वयंसेवियों को अनुशासनपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा समाज सेवा के अनुभवों से जीवनोपयोगी मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

ये भी देखें: पौड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार समिति बैठक

लॉ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनुराधा कौशल्या ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एवं व्यक्तिगत सुरक्षा तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। पार्षद श्रीमती सीता देवी ने क्षेत्र में शिविर आयोजित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सफलता की कामना की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चन्द्र ने छात्र-छात्राओं से शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग शर्मा (सहायक प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग) ने किया। इस अवसर पर डॉ. दिवाकर बौद्ध, पार्षद कखपाल शाह, कृष्णचन्द्र खन्तवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ