
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड में विधानसभा घेराव की घोषणा
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विधानसभा घेराव करेगा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा
यह निर्णय उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग स्थित प्रेरणा सदन में आयोजित मोर्चा की प्रांतीय स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार: विक्रम रावत
नई पेंशन योजना भविष्य से खिलवाड़: मनोज अवस्थी
मोर्चा के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि नई पेंशन योजना (NPS) कर्मचारियों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि जल्द पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।
ये भी देखें: NH-534 पर रात्रिकालीन यातायात बंद, 2 से 5 फरवरी तक प्रतिबंध
अन्य राज्यों से सबक ले सरकार: सीताराम पोखरियाल
प्रांतीय महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने कहा कि देश के कई राज्यों में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जा चुकी है, ऐसे में उत्तराखंड सरकार को भी कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में कर्मचारियों की नाराजगी सरकार को भारी पड़ सकती है।
आंदोलन बनेगा जनांदोलन: अभिषेक नवानी
प्रांतीय संयुक्त सचिव अभिषेक नवानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि विधानसभा सत्र में पुरानी पेंशन पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र करते हुए इसे जनांदोलन का रूप दिया जाएगा।
सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के गढ़वाल मंडल महामंत्री संजय भास्कर ने कहा कि कर्मचारी वर्षों तक निष्ठा से सेवा करता है, ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उसकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
2026 में लगातार होंगे आंदोलन: अवधेश सेमवाल
मोर्चा के प्रांतीय आईटी सेल प्रमुख अवधेश सेमवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली ही कर्मचारियों की एकमात्र और प्रमुख मांग है। वर्ष 2026 में इसे लेकर लगातार कार्यक्रम और आंदोलन आयोजित किए जाएंगे।
यह राजनीतिक नहीं, अधिकारों की लड़ाई: शंकर भट्ट
मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता शंकर भट्ट ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई है।
निर्णायक संघर्ष जारी रहेगा: राजीव उनियाल
टिहरी जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक संयुक्त मोर्चा निर्णायक संघर्ष करता रहेगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में प्रांतीय समन्वयक लक्ष्मण सजवाण, देहरादून जिलाध्यक्ष मक्खन लाल शाह, नरेंद्रनगर ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सिंह पंवार, डॉ. एम.पी. विश्वकर्मा, जितेंद्र प्रसाद, केदार फर्स्वाण सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ