Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार वार्ड 37 में महिलाओं के लिए 21 दिवसीय क्रोशिया क्राफ्ट प्रशिक्षण शुरू | 35% सब्सिडी पर स्वरोजगार

 



कोटद्वार: वार्ड 37 में महिलाओं के लिए 21 दिवसीय क्रोशिया क्राफ्ट प्रशिक्षण का शुभारंभ

ओजसशिवनी फाउंडेशन व जिला उद्योग केंद्र की पहल, 35% सब्सिडी पर मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

कोटद्वार।
वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडी चौड़ में जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार के माध्यम से ओजसशिवनी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 21 दिवसीय क्रोशिया क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वार्ड 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने किया।

इस अवसर पर उद्योग विभाग से आकांक्षा गोसाई ने महिलाओं को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को क्रोशिया क्राफ्ट, सिलाई, बुनाई, कढ़ाई सहित विभिन्न हुनर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद यदि कोई महिला अपना स्वरोजगार या लघु उद्योग स्थापित करना चाहती है, तो उद्योग विभाग द्वारा 35 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी।


कार्यक्रम की प्रशिक्षक आरती सिंह, आकांक्षा एवं सीमा ने बताया कि प्रशिक्षण 21 दिनों तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक पंचायत घर, वार्ड 37 में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि पार्षद सुखपाल शाह ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 35% सब्सिडी पर लघु उद्योग लगाने का अवसर दे रही है। महिलाएं अपने घर से ही छोटे-छोटे उद्योग शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।


कार्यक्रम में 40 से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर किसान नेता परशुराम, चंद्रपाल शाह, हरि सिंह रावत, पीतांबरी देवी, पुष्पा देवी, चंद्रकांता, नीतू देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ