Ticker

10/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी 2026: कोटद्वार के मुक्केबाजों ने अंडर-19 में किया प्रदेश में टॉप

 

Kotdwar Boxing Team Champion Trophy 2026


मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में कोटद्वार के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, अंडर-19 में प्रदेश में प्रथम स्थान

कोटद्वार | पौड़ी गढ़वाल | खेल समाचार

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार छात्रावास के अंडर-19 मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।

स्टेडियम इंचार्ज एवं बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार की टीम ने इस प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर पौड़ी गढ़वाल का नाम रोशन किया।

बालक वर्ग में पदक विजेता

  • धर्मेंद्र थापा – 46–48 किग्रा वर्ग – 🥇 स्वर्ण पदक

  • विशाल थापा – 48–50 किग्रा वर्ग – 🥇 स्वर्ण पदक

  • अभिषेक – 52–54 किग्रा वर्ग – 🥇 स्वर्ण पदक

  • कृष्णा – 54–57 किग्रा वर्ग – 🥈 रजत पदक

  • अंशवीर – 50–52 किग्रा वर्ग – 🥉 कांस्य पदक

  • राज सिंह – 57–63 किग्रा वर्ग – 🥉 कांस्य पदक

  • अंशुमन – 50–52 किग्रा वर्ग – 🥉 कांस्य पदक

बालिका वर्ग में पदक विजेता

  • शालनी – 🥈 रजत पदक

  • कनक – 🥉 कांस्य पदक

ये भी देखें: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान: सैंधीखाल शिविर में 150 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ | पौड़ी समाचार

इसके अलावा कनन, अंशिका, हिमांशु बिष्ट, ऋषभ एवं मयंक नेगी ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

इस शानदार उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत, वरिष्ठ सहायक शिवम सिंह रावत, व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट, बॉक्सिंग रेफरी व जज शिवम घिल्डियाल सहित स्टेडियम के समस्त कोचों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पौड़ी गढ़वाल और कोटद्वार का नाम प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ