![]() |
| उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन पर मंत्री गणेश जोशी से भेंट |
समान कार्य–समान वेतन पर उपनल कर्मचारी महासंघ ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की भेंट, जताया आभार
देहरादून, 16 जनवरी 2026।
समान कार्य–समान वेतन के ऐतिहासिक निर्णय पर उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर आभार व्यक्त किया। महासंघ ने 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान वेतन का लाभ दिए जाने को कर्मचारी हितों में बड़ा कदम बताया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी के निरंतर प्रयासों एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के परिणामस्वरूप राज्य मंत्रिमंडल द्वारा उपनल कर्मियों के पक्ष में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
Byte:
मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से समान पद–समान वेतन का लाभ दिया जाएगा। वर्तमान में वे उपनल कर्मचारी, जिनकी सेवाएं निरंतर 10 वर्ष पूर्ण हो चुकी हैं या पूर्ण करेंगी, इस निर्णय के अंतर्गत लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी उनके कल्याण से जुड़े निर्णय लिए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर एमडी उपनल ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ