Ticker

10/recent/ticker-posts

बसंत पंचमी पर किशनपुरी में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, 90% तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध

 

बसंत पंचमी पर किशनपुरी कोटद्वार में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन


बसंत पंचमी पर किशनपुरी में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र

90% तक सस्ती दवाइयों से मिलेगा क्षेत्रीय जनता को लाभ

कोटद्वार/किशनपुरी।
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आरडी कॉम्प्लेक्स, किशनपुरी में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। मेडिकल दुकान का उद्घाटन वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ के पार्षद सुखपाल शाह एवं वार्ड नंबर 35 के पार्षद भीम सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

20 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध

जन औषधि केंद्र के संचालक श्रीचंद सिंह (सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी फार्मासिस्ट) एवं सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। यहां आमजन को 20 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी, जो विशेष रूप से गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए राहतकारी होंगी।


सस्ती जांच सुविधाएं भी उपलब्ध

जन औषधि केंद्र में स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

  • शुगर टेस्ट मात्र ₹20 में

  • ब्लड प्रेशर (BP) टेस्ट ₹10 में किया जाएगा

ये भी देखें: राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026: नंदा गौरा योजना से पौड़ी की बेटियाँ बन रहीं आत्मनिर्भर

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से थी मांग

पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि इस क्षेत्र में पहले जन औषधि केंद्र नहीं था, जिससे लोगों को महंगी दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ता था। केंद्र के खुलने से अब स्थानीय नागरिकों को 90 प्रतिशत तक छूट पर दवाइयां मिल सकेंगी।
उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा उत्थान समिति के संयोजक बलबीर रमेला एवं क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस केंद्र की मांग कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप आज यह जन औषधि केंद्र अस्तित्व में आया।

अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर सुखदेव प्रसाद, पंडित सुनील धूलिया, सुप्रसिद्ध गायक कलाकार बालवीर रमेला, राजेंद्र सिंह चौहान, नयन सिंह बिष्ट, देवेश्वरी देवी, पूनम देवी, विशंबर दत्त, रघुवीर सिंह, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ