Ticker

10/recent/ticker-posts

उद्यान सहायक उपनल कर्मचारियों की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, रणनीति पर हुई विस्तार से चर्चा


देहरादून, 11 जनवरी 2026 ।

उद्यान सहायक उपनल कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक ऑन लाइन माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश भर से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं, संगठन को मजबूत करने तथा भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

वहीं, आयोजित बैठक में पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। 

नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है—


प्रदेश संयोजक: विमल गुप्ता

प्रदेश संरक्षक: विरेंद्र प्रसाद भट्ट, अमन सैनी, नितिन राठौर

प्रदेश अध्यक्ष: अमित लाल

प्रदेश महामंत्री: हिमांशु फर्त्याल

प्रदेश उपाध्यक्ष: अंकित चौहान

प्रदेश कोषाध्यक्ष: अनिल जोशी

प्रदेश मीडिया प्रभारी: अजय भंडारी 

प्रदेश सलाहकार: महावीर सिंह, तेजपाल बिष्ट

कार्यकारी अध्यक्ष: लखीराम तिवारी


बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने एकजुट होकर उपनल कर्मचारियों के अधिकारों, स्थायित्व एवं समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संगठन प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ