Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार: मालिनी वैली कॉलेज में सार्थक योगशाला का विशेष योग शिविर, युवाओं को नशामुक्त जीवन का संदेश

 

कोटद्वार के मालिनी वैली कॉलेज में आयोजित सार्थक योगशाला का विशेष योग शिविर, योगासन करते युवा प्रतिभागी


कोटद्वार में सार्थक योगशाला का विशेष योग शिविर शुरू, युवाओं को नशामुक्त जीवन का संदेश

कोटद्वार। फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्त समाज निर्माण एवं योगासन स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सार्थक योगशाला द्वारा निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। योगशाला पिछले कई वर्षों से बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के लिए विशेष योग शिविरों का आयोजन कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

इसी क्रम में 11 फरवरी से Malini Valley College, कोटद्वार में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का अभ्यास कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में प्रतिभागी शिविर में भाग लेकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।


योग शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना, उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाना तथा योगासन खेलों के प्रति रुचि विकसित करना है।

सार्थक योगशाला के इस सतत प्रयास से क्षेत्र में योग और फिटनेस के प्रति जागरूकता एवं उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” के संदेश के साथ योगशाला समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ