![]() |
| पौड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार समिति बैठक |
📰 जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आयोजित, मार्च में होगा भव्य पत्रकार सम्मेलन
मार्च माह में आयोजित होगा पत्रकार सम्मेलन
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी मार्च माह में जनपद स्तरीय व्यापक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाए, जिसमें सभी विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों की अद्यतन और प्रामाणिक जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना है।
बैठक में जिला सूचना अधिकारी एवं सदस्य सचिव योगेश पोखरियाल ने सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
ये भी देखें: Kotdwar News: पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने स्टेट-नेशनल खिलाड़ियों को किया सम्मानित
गढ़वाल पत्रकार परिषद की भूमि का होगा अभिलेखीय परीक्षण
बैठक में बताया गया कि गढ़वाल पत्रकार परिषद के लिए सर्किट हाउस क्षेत्र में पूर्व में भूमि आवंटित की गई थी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारी के माध्यम से भूमि का अभिलेखीय परीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमि वर्तमान में किसके नाम दर्ज है, ताकि आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण की जा सके।
बिल सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश
समाचार पत्रों के बिल सत्यापन से संबंधित मुद्दे पर पत्रकारों ने दर सत्यापन की प्रक्रिया को सरल बनाने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को तकनीकी बिंदुओं की समीक्षा कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अप्राधिकृत पत्रकारों की पहचान पर चर्चा
बैठक में इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा पत्रकारिता के नाम पर की जा रही गतिविधियों का मुद्दा भी उठा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सूचना निदेशालय से पत्राचार कर पत्रकारों के चिन्हीकरण संबंधी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी/प्रेस मजिस्ट्रेट अनिल सिंह गर्ब्याल, पत्रकार सदस्य त्रिभुवन उनियाल, गीता बिष्ट एवं कुलदीप बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया की भूमिका पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वरोजगार एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगों को समाज के सामने लाने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक खबरों को प्रमुखता देने तथा संवेदनशील मामलों की जानकारी सीधे प्रशासन को उपलब्ध कराने का आह्वान किया।


0 टिप्पणियाँ