
Gas Cylinder Misuse Action in Pauri Garhwal
🚨 पौड़ी गढ़वाल में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, ₹39,100 का चालान
पौड़ी गढ़वाल, 17 फरवरी 2026।
जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध वाणिज्यिक उपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए जनपद में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की।
अभियान के दौरान कुल 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 18 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के मामले सामने आए। विभाग द्वारा कुल 39,100 रुपये का चालान किया गया तथा 01 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया।
📍 क्षेत्रवार कार्रवाई का विवरण
🔹 नगर पालिका पौड़ी क्षेत्र
पूर्ति निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार बडोला के नेतृत्व में 16 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। 06 मामलों में घरेलू गैस के दुरुपयोग पाए जाने पर ₹13,800 का चालान किया गया।
🔹 नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी करण सिंह क्षेत्री की टीम ने 20 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। 04 मामलों में ₹9,200 का चालान किया गया।
🔹 नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र
पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में 16 प्रतिष्ठानों की जांच में 06 सिलेंडरों के दुरुपयोग पर ₹11,500 का चालान तथा 01 सिलेंडर जब्त किया गया।
🔹 अन्य क्षेत्र
खोलाचौरी, घुड़दौड़ी, पाबौ, चाकीसैंण एवं जड़ाऊखांद क्षेत्रों में भी कुल 50 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जड़ाऊखांद में 01 मामले में ₹2,300 का चालान किया गया।
⚠️ प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का वाणिज्यिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के सघन निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ