![]() |
| हल्द्वानी में आयोजित होली महोत्सव 2026 में महिला टीमों की प्रस्तुति |
🎨 होली महोत्सव प्रतियोगिता 2026: महिला होली टीमों ने बिखेरा रंग, फूलों की होली में झूमे लोग
हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा आयोजित पंचम होली महोत्सव प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन मुखानी रोड स्थित मां जगदंबा बैंक्विट हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला होली टीमों ने पारंपरिक कुमाऊंनी होली गायन, वादन और स्वांग के माध्यम से सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, संस्था अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेद्र जोशी, चंद्रशेखर पांडे और गिरीश लोहनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद नूपुर नृत्य कला केंद्र ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
रंगारंग झांकियां और कुमाऊंनी होली गायन
प्रतियोगिता में गौरी माहेश्वरी टीम, प्रगति विहार लालडांठ, राधिका होली ग्रुप, संस्कृति समागम कुसुमखेड़ा, जय मां कालिका भगवानपुर और जय ईस्ट देव टीमों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। महिला होल्यारों ने कुमाऊंनी होली गायन, वादन और स्वांग के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और समसामयिक मुद्दों पर प्रभावी संदेश दिए।
ये भी देखें: Pushkar Singh Dhami का पौड़ी दौरा 20 फरवरी को, बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल
फूलों की होली ने बांधा समां
कार्यक्रम के अंत में सभी ने फूलों की होली का आनंद उठाया। महिला होल्यारों की झांकियों में साइबर अपराध से बचाव, जंगलों की कटाई रोकने, पहाड़ से पलायन पर नियंत्रण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और जागरूक मतदाता बनने जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
एक्स डांस क्रू की विशेष प्रस्तुति
कार्यक्रम में पिलिकोठी की एक्स डांस क्रू टीम के संचालक सौरभ फर्त्याल एवं उनके कलाकारों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल, पूर्व मेयर एवं राज्यमंत्री जोगेंद्र सिंह रौतेला, दिनेश आर्य, रेनू अधिकारी, राहुल छिमवाल, कंचन उप्रेती, किशोर पंत, मधुकर श्रोतीय, हुकुम सिंह कुंवर, समाजसेवी योगेश जोशी, प्रकाश मेहता, बॉबी आर्य, नीलम मनराल, अलका जीना, प्रतिभा जोशी, हरीश पांडे, शोभा बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हेमा हरबोला, मधु सांगुड़ी, नवनीत राणा, रत्ना श्रीवास्तव, बाल किशन भट्ट सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
संस्था अध्यक्ष नवीन पंत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने किया।
सारथी फाउंडेशन के सदस्य कमल जोशी, केतन जायसवाल, संदीप भट्ट, हेमा जोशी, मीना शाही, रंजना जोशी, बबिता टकवाल, रमा जोशी, कौशल्या जोशी, पूजा पंत, भावना जोशी, भगवती धपोला, उमा जोशी, आभा रौतेला, मुन्नी पंत, शीला भट्ट, डॉ. दीप्ती जोशी और संतोष गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


0 टिप्पणियाँ