Ticker

10/recent/ticker-posts

Pushkar Singh Dhami का पौड़ी दौरा 20 फरवरी को, बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

CM Pushkar Singh Dhami visit to Pauri Garhwal on February 20, 2026 for Pre-Budget Discussion Program


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पौड़ी गढ़वाल भ्रमण, बजट पूर्व संवाद में लेंगे हिस्सा

पौड़ी गढ़वाल, 19 फरवरी 2026।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:50 बजे रांसी मैदान हेलीपैड, पौड़ी पहुंचेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल बैडमिंटन कोर्ट (मल्टीपर्पज हॉल) पहुंचेंगे, जहां वे सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संवाद कर आगामी बजट के संबंध में सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।

ये भी देखें: पौड़ी में मासिक अपराध गोष्ठी: SSP सर्वेश पंवार के सख्त निर्देश

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि आयोजन का सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन किया जा सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ