
SSP सर्वेश पंवार मासिक अपराध गोष्ठी में अधिकारियों को निर्देश देते हुए
पौड़ी गढ़वाल में मासिक अपराध गोष्ठी: कानून व्यवस्था, साइबर अपराध और नशा उन्मूलन पर सख्त निर्देश
थानावार समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर
एसएसपी ने अपराध विश्लेषण के आधार पर सभी थानों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण, गिरफ्तारी प्रतिशत बढ़ाने तथा महिला व बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया।
“ऑपरेशन क्रैकडाउन” वेरिफिकेशन ड्राइव को प्रभावी बनाने के निर्देश
मुख्यालय स्तर से संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को सघन सत्यापन अभियान व्यक्तिगत रूप से मॉनिटर करने के निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि अनुभवी पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर सुनियोजित ढंग से संचालित किया जाए।
ज्वैलर्स, बैंक और बड़े प्रतिष्ठानों में CCTV व्यवस्था की जवाबदेही तय
जनपद में पूर्व में चलाए गए सीसीटीवी सत्यापन अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि यदि किसी घटना के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कमी पाई जाती है तो संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
आपराधिक घटनाओं पर क्षेत्राधिकारी का अनिवार्य निरीक्षण
निर्देशित किया गया कि किसी भी गंभीर आपराधिक घटना पर संबंधित क्षेत्राधिकारी अनिवार्य रूप से घटनास्थल का निरीक्षण करें, जिससे जांच पारदर्शी और प्रभावी हो सके।
नशा उन्मूलन अभियान और डिजिटल प्रोफाइलिंग
एनडीपीएस मामलों में त्वरित विवेचना, नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की डिजिटल प्रोफाइलिंग अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए, ताकि नशे से जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
महिला एवं बाल अपराधों में शून्य सहनशीलता
महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों में तत्काल एफआईआर, तकनीकी संसाधनों का उपयोग, सीसीटीवी विश्लेषण, सर्विलांस और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में अन्य जनपदों व राज्यों से समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता और साप्ताहिक समीक्षा
थानों में मालखाना प्रबंधन को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने, एम-मालखाना पोर्टल पर अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा क्षेत्राधिकारी द्वारा साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए गए।
ये भी देखें: पौड़ी गढ़वाल में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया
जमीनी विवादों में जांच उपरांत वैधानिक कार्रवाई
जमीनी विवाद संबंधी मामलों में सीधे कार्रवाई के बजाय क्षेत्राधिकारी द्वारा विधिवत जांच के बाद ही वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साइबर धोखाधड़ी मामलों में तकनीकी और समन्वित कार्रवाई
साइबर धोखाधड़ी मामलों में डिजिटल साक्ष्य संकलन, बैंक खातों की जांच, आईपी डिटेल्स विश्लेषण और संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर पीड़ितों की धनराशि शीघ्र सुरक्षित कराने के निर्देश दिए गए।
कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विशेष फोकस
21 पुलिसकर्मी सम्मानित
जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिस कार्मिकों को एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों को जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया गया।



0 टिप्पणियाँ