Ticker

10/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में एप्पल मिशन बजट जारी, 31 मार्च से पहले किसानों को भुगतान के निर्देश

Uttarakhand Agriculture Minister Ganesh Joshi reviewing Apple Mission and directing timely payment to farmers before March 31

🍎 एप्पल मिशन बजट पर सख्ती: 31 मार्च से पहले किसानों को मिलेगा भुगतान – गणेश जोशी

देहरादून, 23 मार्च:
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी योजना (Apple Mission) के तहत किसानों को मिलने वाली राजकीय सहायता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए स्वीकृत ₹2925 लाख की धनराशि का आवंटन तत्काल किया जाए और किसानों के खातों में समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि 31 मार्च से पहले सभी लंबित भुगतान हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि किसानों को योजना का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को जनपदवार मांग के अनुसार बजट जारी करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता है। इस योजना के तहत 1264 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

बैठक में सचिव कृषि एसएन पांडेय और बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


📊 जनपदवार लाभार्थियों का विवरण

  • पौड़ी गढ़वाल – 11 किसान

  • टिहरी गढ़वाल – 57 किसान

  • चमोली – 24 किसान

  • उत्तरकाशी – 895 किसान

  • चम्पावत – 16 किसान

  • नैनीताल – 15 किसान

  • अल्मोड़ा – 17 किसान

  • देहरादून – 229 किसान



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ