![]() |
| देहरादून में गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मोरी, उत्तरकाशी में कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। |
उत्तरकाशी के मोरी में जल्द बनेगा कोल्ड स्टोरेज, कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देश
📌 मोरी में कोल्ड स्टोरेज निर्माण को प्राथमिकता
कृषि मंत्री ने मोरी क्षेत्र में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि NABARD, APEDA अथवा अन्य योजनाओं के माध्यम से इस परियोजना को जल्द धरातल पर उतारा जाए, ताकि स्थानीय किसानों को उपज के संरक्षण और विपणन में सुविधा मिल सके।
🌱 किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषि एवं बागवानी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जन उपयोगी योजनाओं का निर्माण कर उन्हें प्रभावी रूप से लागू करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
🍎 सीमांत क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा बाजार
बैठक के दौरान औद्यानिकी परिषद के सीईओ ने जानकारी दी कि ITBP बटालियनों के साथ एमओयू किया गया है। इसके तहत सीमांत क्षेत्रों के किसानों द्वारा उत्पादित ताजे फल और सब्जियों का सीधा विक्रय किया जाएगा। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को स्थानीय बाजार उपलब्ध होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
👥 ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर निदेशक उद्यान सुंदर लाल सेमवाल, औद्यानिकी परिषद के सीईओ नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ